स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 08 व 09 जनवरी, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

अपने प्रवास के दौरान 08 जनवरी, 2026 को दोपहर 12:30 बजे, मंत्री डॉ. शांडिल ग्राम पंचायत तोप की बेड़ में मनलोग से चौरा मार्ग की आधारशिला रखेंगे। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाने के साथ विकास को नई गति देगी।

इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री मनलोग में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।

वहीं, 09 जनवरी, 2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के रूप में डॉ. शांडिल सोलन में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिससे आम जनता को सीधे सरकार से संवाद का अवसर मिलेगा।

इस दौरे को क्षेत्रीय विकास और जनहित के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नया साल 2026, नई महंगाई | हिमाचल में सीमेंट-सरिया महंगा, ‘अपने घर’ का सपना डगमगाया
error: Content is protected !!