बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस पर स्कूली बच्चो ने भाषण प्रतियोगिता, लघु नाटिका , चित्रकला प्रतियोगिता, जैसे विभिन्न पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं में बढ चढ़ कर भाग लिया | बी एल स्कुल की अलग अलग इकाईयो जैसे एव इको क्लब, एन०एस०एस०, एन०सी०सी० एवं स्कोउट एंड गाइड के बच्चो ने हर प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर पृथ्वी को स्वच्छ रखने के लिए व् पर्यावरण सुरक्षा के बारे में शपथ ली |

इस अवसर पर बच्चो ने अध्यापकों के साथ मिलकर इस दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर कुनिहार के आस पास के लोगों को पृथ्वी सरक्षण हेतु जागरूक किया और एन एस एस के स्वयं सेवकों ने विद्यालय सौंदरियकरण के तहत विद्यालय की सफाई की तथा बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण भी किया I

विद्यालय अध्यक्ष ने भी सभी बच्चों को प्रथ्वी दिवस की बधाई दी I इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम गुलेरिया , मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और विद्यालय विज्ञान अध्यापिका दिनाक्षी ने बच्चो को पृथ्वी सरंक्षण और पर्यावरण संतुलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी | इस पृथ्वी दिवस के उपलक्ष पर छात्र – छात्राओं मानसी ,अक्षिता ने भी इस विषय पर भाषण के माध्यम से पृथ्वी दिवस के मनाये जाने के महत्व पर प्रकाश डाला I ओजस्विनी सिंह ठाकुर , यशिता , कुशाग्री जोशी, वैष्णवी ने पृथ्वी दिवस पर कविता पेश की I

इस कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य पुर्शोतम, लाल , मुख्याधापिका सुषमा शर्मा व् एन एस एस के प्रभारी पूनम शर्मा, एन सी सी के प्रभारी अमर देव , पिंकी कुमारी आदि ने बच्चो को प्रकृति के महत्व से अवगत करवाया | इस अवसर पर विद्यालय के के समस्त अध्यापक वर्ग व् सभी बच्चे उपस्थिति रहे I

error: Content is protected !!