नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 15 अगस्त 2025 से FASTag Annual Pass स्कीम शुरू करने जा रही है, जिससे हाईवे यात्रा पहले से आसान और किफायती होगी। इस प्लान के तहत सिर्फ ₹3,000 में यूजर्स को 200 टोल ट्रिप्स या 1 साल तक FASTag रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी।
यह पास केवल नॉन-कमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स (कार, SUV, MPV) के लिए उपलब्ध होगा और सिर्फ नेशनल हाईवे व एक्सप्रेसवे पर मान्य रहेगा। स्टेट हाईवे और शहरी टोल प्लाजा पर यह लागू नहीं होगा।
यह भी पढ़ें : लैपटॉप की बैटरी बढ़ाने के आसान तरीके
पास खरीदने के लिए नया FASTag लेने की जरूरत नहीं है। मौजूदा एक्टिव और KYC-वेरिफाइड FASTag पर इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। खरीदी प्रक्रिया बेहद आसान है—बस Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप या NHAI की वेबसाइट पर FASTag ID से लॉगिन कर पास लिया जा सकता है।
यह स्कीम उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है, जो हाईवे पर बार-बार सफर करते हैं। इससे रिचार्ज की झंझट खत्म होगी और टोल प्लाजा पर समय की बचत होगी। लोकल यूज़ में प्रति ट्रिप ₹15 तक और लंबी यात्रा में और अधिक बचत की संभावना है।
