फेस्टिव सीजन में Flipkart Big Billion Days Sale 2025 और Amazon Great Indian Festival 2025 का आगाज 23 सितंबर से होने जा रहा है। इन दोनों सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टीवी और होम एप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट मिलेगा।
लेकिन इस बीच साइबर फ्रॉड भी एक्टिव हो गए हैं। सोशल मीडिया और WhatsApp पर फेक लिंक्स और स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें लाखों रुपये वाले फोन को 20-30 हजार में ऑफर करने का दावा किया जा रहा है।
सावधान रहें, क्योंकि ऐसे लिंक आपको नकली वेबसाइट पर ले जाते हैं जो असली जैसी दिखती है। वहां पेमेंट करने के बाद पैसों का नुकसान हो सकता है।
कैसे बचें फेक ऑफर्स से:
ऑफर की जांच सीधे Amazon या Flipkart की वेबसाइट पर करें।
URL में स्पेलिंग और HTTPS जरूर चेक करें।
किसी अंजान नंबर या लिंक पर क्लिक न करें।