अक्सर घर की साफ-सफाई में सबसे ज्यादा मेहनत फ्लोर को चमकाने में लगती है। रोजाना झाड़ू और पोछा लगाने के बावजूद फ्लोर पर पीलेपन, दाग-धब्बे या हल्की गंदगी रह जाती है, जिससे घर उतना चमकदार नहीं दिखता। ऐसे में अगर मेहमान घर पर आएं तो पहला इम्प्रेशन बिगड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और घरेलू नुस्खों की मदद से आप बिना किसी महंगे कैमिकल या क्लीनर के अपने फ्लोर को नए जैसा चमका सकते हैं।

सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण

फ्लोर की गहरी सफाई के लिए सबसे असरदार उपाय है सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण। इसके लिए आधी बाल्टी पानी में एक चम्मच सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर इसमें एक चम्मच डिशवॉश लिक्विड भी मिला लें। यह मिक्सचर फ्लोर से जमी गंदगी, दाग-धब्बे और पीलापन हटाने में कारगर साबित होता है। बस इस घोल से पूरे घर में पोछा लगाएं और तुरंत फर्क महसूस करें।

इसे भी पढ़ें : मुंह के छाले घरेलू उपचार

करेले के छिलकों का पेस्ट

अगर आप फ्लोर पर नैचुरल शाइन चाहते हैं, तो करेले के छिलकों का पेस्ट भी आजमा सकते हैं। इसके लिए करेले के छिलकों को पीसकर पेस्ट बना लें और पानी में मिलाकर पोछा लगाएं। यह तरीका न केवल फ्लोर की गंदगी हटाता है, बल्कि चमक भी बढ़ाता है।

लौंग का पानी

फ्लोर की बदबू और बैक्टीरिया दूर करने के लिए लौंग बेहद असरदार है। इसके लिए 6 लौंग लेकर अच्छी तरह कूट लें और पाउडर बना लें। अब एक पैन में एक गिलास पानी के साथ इस पाउडर को डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे आधी बाल्टी पानी में मिलाकर पोछा लगाएं। लौंग का एंटीबैक्टीरियल गुण न केवल फ्लोर को चमकदार बनाता है, बल्कि घर की हवा को भी ताज़ा रखता है।

क्यों अपनाएं घरेलू नुस्खे?

  • ये नुस्खे पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी कैमिकल का इस्तेमाल नहीं होता।

  • घर के बजट पर असर डाले बिना लंबे समय तक काम आते हैं।

  • सिरका, बेकिंग सोडा, करेले के छिलके और लौंग जैसी चीजें आसानी से हर किचन में मिल जाती हैं।

error: Content is protected !!