आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की लाइफस्टाइल बेहद अनहेल्दी होती जा रही है। न खाने का सही वक्त, न सोने का पैटर्न—ऐसे में शरीर पर सबसे ज्यादा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल लाखों लोग लिवर डिजीज से जूझते हैं, जिनमें कई मामलों में लिवर सिरोसिस या ब्लैक लिवर जैसी गंभीर बीमारियां सामने आती हैं।

लिवर को बर्बाद करने वाली गलतियां

1. शराब का अत्यधिक सेवन:
British Liver Trust के अनुसार, लगातार शराब पीने से लिवर सेल्स मरने लगते हैं। धीरे-धीरे यह स्थिति सिरोसिस में बदल जाती है और लिवर सिकुड़कर काला हो जाता है।

2. जंक फूड और हाई फैट डाइट:
Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा तेल, चीनी और कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट से फैटी लिवर की समस्या बढ़ती है। इससे लिवर में सूजन होती है और धीरे-धीरे यह डैमेज होने लगता है।

3. दवाइयों का ओवरयूज़:
लंबे समय तक पेनकिलर या अन्य दवाओं का ज्यादा सेवन लिवर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे लिवर सेल्स डैमेज होने लगते हैं।

4. मोटापा और कम एक्टिविटी:
Verywell Health के अनुसार, मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी से फैटी लिवर डिजीज तेजी से बढ़ती है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और लिवर फेल्योर का खतरा बढ़ जाता है।

कैसे बचाएं अपना लिवर

डॉक्टर्स की सलाह है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन बातों को फॉलो करें:

  • शराब से दूरी बनाएं

  • हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें

  • नियमित एक्सरसाइज करें

  • हर 6 महीने में हेल्थ चेकअप जरूर कराएं

error: Content is protected !!