Gmail यूजर्स के लिए खुशखबरी है! अगर आप सालों से अपना मनचाहा Gmail एड्रेस चाहते थे, तो आपकी यह ख्वाहिश अब पूरी होने वाली है। Google अपनी ईमेल सर्विस में एक बहुत बड़ा अपडेट करने जा रहा है। इस अपडेट के बाद, यूजर्स को अपना Gmail एड्रेस बदलने की पूरी आजादी मिल जाएगी। यानी @gmail.com से पहले वाला हिस्सा अब आप अपनी पसंद से बदल सकेंगे।

नया Gmail एड्रेस बनाने की आजादी

Google की Gmail सर्विस में यह अपडेट यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। 9To5Google की रिपोर्ट के अनुसार, Google ने अपने सपोर्ट पेज पर इस बदलाव की जानकारी दी है।

सबसे अच्छी बात यह है कि नया Gmail एड्रेस लेने के बाद आपका पुराना अकाउंट सुरक्षित रहेगा। आपके Gmail अकाउंट से जुड़ी सारी चीजें—जैसे कि ईमेल, कॉन्टैक्ट्स, Google Drive की फाइलें और फोटो—सब सुरक्षित रहेंगी। इसका मतलब है कि आपका Gmail अकाउंट वैसे ही रहेगा जैसे पहले था, बस अब आपके पास एक नया एड्रेस भी होगा।

पुराने Gmail एड्रेस का क्या होगा?

नया Gmail एड्रेस बनाने के बाद भी आपका पुराना एड्रेस काम करता रहेगा। उस पर आने वाले ईमेल वैसे ही मिलते रहेंगे। आप चाहे तो पुराने एड्रेस से साइन-इन कर सकते हैं या नया एड्रेस इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपका पुराना एड्रेस किसी और यूजर को नहीं दिया जाएगा। यानी यह सिर्फ आपके पास रहेगा।

Gmail एड्रेस बदलने की लिमिट

सोच रहे होंगे कि बार-बार Gmail एड्रेस बदल सकते हैं? ऐसा नहीं होगा। Google ने इसे लिमिट किया है।

  • साल में सिर्फ एक बार आप अपना Gmail एड्रेस बदल सकते हैं।

  • कुल मिलाकर आप अपने Gmail अकाउंट में चार अलग-अलग एड्रेस तक रख सकते हैं।

इसका मतलब है कि आप अपनी पसंद के चार Gmail एड्रेस बना सकते हैं, उससे ज्यादा नहीं।

डेटा और सर्विसेज पर असर

नया Gmail एड्रेस लेने से आपके डेटा और सेवाओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन कुछ सर्विसेज में हल्की परेशानी हो सकती है।

उदाहरण के लिए:

  • Chromebook या Google Convenience ऐप्स में कुछ अतिरिक्त स्टेप्स फॉलो करने पड़ सकते हैं।

  • रिमोट डेस्कटॉप और कुछ ऐप सेटिंग्स को रीसेट करना पड़ सकता है।

Google ने सुझाव दिया है कि बदलाव से पहले अपने डेटा का बैकअप अवश्य लें।

WhatsApp Ban Users Alert: अब दूसरी Apps पर भी Block होंगे यूजर्स!

error: Content is protected !!