हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को अत्यंत पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हनुमान जी को चोला चढ़ाने से होगी, जिसके बाद सुंदरकांड पाठ और हवन किया जाएगा।

खास आकर्षण:
सुबह ठीक 11:00 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया गया है।

हवन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

मंदिर के संरक्षक श्रवण स्वरुप ब्रह्मचारी ने समस्त क्षेत्रवासियों व भक्तों से इस पावन आयोजन में समय पर पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

error: Content is protected !!