हाई ब्लड प्रेशर आज एक आम लेकिन बेहद खतरनाक समस्या बन चुका है। इसे अक्सर “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि कई बार लोगों को लंबे समय तक इसका पता नहीं चलता और अचानक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट, तनाव, नींद की कमी और शारीरिक निष्क्रियता इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए तो ये दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी की बीमारियों जैसी गंभीर दिक्कतें पैदा कर सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह का समय हमारे शरीर की असली स्थिति बताने में अहम होता है। अगर आप सुबह उठते ही कुछ खास लक्षण महसूस करते हैं तो ये हाई ब्लड प्रेशर का शुरुआती संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में:

1. सिर में तेज दर्द

अगर आप सुबह उठते ही सिर में भारीपन या तेज दर्द महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में सिर दर्द एक आम लक्षण माना जाता है।

2. चक्कर आना

सुबह-सुबह उठते ही चक्कर आना सिर्फ थकान या तनाव की वजह से नहीं होता। हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी शरीर में बैलेंस बिगड़ सकता है और बार-बार चक्कर आ सकते हैं।

3. सीने में दर्द या भारीपन

सीने में दर्द, भारीपन या सांस लेने में तकलीफ होना खतरनाक संकेत है। ये न सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर बल्कि हार्ट से जुड़ी अन्य बीमारियों की ओर भी इशारा कर सकता है।

4. धुंधला दिखाई देना (Blur Vision)

सुबह आंखें खुलते ही अगर धुंधला दिखाई देता है या आंखों पर दबाव महसूस होता है तो ये हाई बीपी का लक्षण हो सकता है। इसे हल्के में लेना आपकी आंखों और दिल दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

5. थकान और कमजोरी

सुबह उठते ही अगर आपको थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ये भी एक संकेत है कि ब्लड प्रेशर असंतुलित है। ये शरीर की एनर्जी लेवल को प्रभावित करता है।

कैसे बचें हाई ब्लड प्रेशर से?

  • संतुलित आहार लें – ज्यादा नमक, तैलीय और जंक फूड से बचें।

  • तनाव कम करें – मेडिटेशन और योग अपनाएं।

  • पर्याप्त नींद लें – रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।

  • नियमित व्यायाम करें – वॉकिंग, साइकलिंग और हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद है।

  • समय-समय पर ब्लड प्रेशर जांचें – ताकि शुरुआती स्टेज पर ही इलाज किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : विटामिन डी की कमी से आंखों की रोशनी हो सकती है कमजोर

error: Content is protected !!