1 अप्रैल 2026 से हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही बिजली की दरों में कटौती लागू कर दी गई है, जिससे आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा।
राज्य के राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने 2026-27 के लिए नई टैरिफ दरों को मंजूरी दी है। इस फैसले का सीधा लाभ प्रदेश के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा।

सबसे ज्यादा राहत औद्योगिक क्षेत्र (Industries) को मिलने वाली है, क्योंकि यहां बिजली की खपत अधिक होती है। इससे छोटे-बड़े उद्योगों की लागत घटेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अगर आंकड़ों की बात करें तो बिजली की औसत आपूर्ति लागत पिछले साल के ₹6.76 प्रति यूनिट से घटकर अब ₹6.75 प्रति यूनिट हो गई है। भले ही यह कमी मामूली लगे, लेकिन बड़े स्तर पर यह आर्थिक राहत का संकेत है।

आम जनता के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पहले की तरह जारी रहेगी। यानी गरीब और मध्यम वर्ग को पहले की तरह राहत मिलती रहेगी
