हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। “ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति 2024” के तहत अब राज्य के गांवों में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह नीति न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगी बल्कि ग्रामीणों की जीवनशैली को भी बेहतर बनाएगी।

ग्रामीण भारत में स्वच्छता हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में गांवों का फैलाव अधिक है और वहां ठोस कचरे के उचित प्रबंधन की व्यवस्था अब तक सीमित रही है। ऐसे में यह नीति एक game-changer साबित हो सकती है।

नीचे दिए गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें : 

नई नीति के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत को स्वच्छता शुल्क वसूलने की अनुमति दी गई है। इससे एकत्रित धन का उपयोग कचरा एकत्र करने, ट्रांसपोर्टेशन, और इसके निस्तारण में किया जाएगा। प्रत्येक घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान से यह शुल्क लिया जाएगा, जिससे पंचायतों को आर्थिक सशक्तिकरण भी मिलेगा।

अब अगर कोई व्यक्ति या संस्था खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर ₹200 से ₹500 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी।

यदि कोई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके व्यापार लाइसेंस को रद्द किया जा सकता है। इससे नीति का सख्त क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस नीति को लागू करने के लिए सरकार 15वें वित्त आयोग के अनुदान का प्रयोग करेगी। साथ ही, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मॉडल को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि स्थायी ढांचा और सेवाएं तैयार की जा सकें।

इस नीति के सुचारू संचालन के लिए सभी स्तर की पंचायती राज संस्थाओं को जिम्मेदार बनाया गया है:

  • ग्राम पंचायतें: दैनिक संचालन, शुल्क वसूली, और सफाई व्यवस्था

  • पंचायत समितियां: मॉनिटरिंग और निधियों का उपयुक्त उपयोग

  • जिला परिषदें: तकनीकी और वित्तीय सहायता

  • खंड विकास अधिकारी: गतिविधियों की देखरेख

  • उपायुक्त: राज्य सरकार को हर 3 महीने में रिपोर्ट भेजना

इस पूरी व्यवस्था की सफलता के लिए सफाई कर्मचारियों और पंचायती सदस्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे न केवल काम को समझें बल्कि उसे बेहतर तरीके से कर सकें।सरकार ग्राम सभाओं, स्कूलों, और स्थानीय मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता अभियान भी चलाएगी ताकि लोग कचरा पृथक्करण, स्वच्छता और नियमों के पालन के महत्व को समझें।

error: Content is protected !!