हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े गैर-सरकारी मेले हिमाचल उत्सव 2025 की उद्घाटन संध्या ने सांस्कृतिक रंगों से सबका मन मोह लिया। पंजाबी गायक गौरव कौंडल ने अपने मधुर गीतों से मंच को जीवंत कर दिया, वहीं “जूनियर कुलदीप” के नाम से मशहूर सुरेश शर्मा ने एक के बाद एक नाटियों से युवाओं और बुजुर्गों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।यह भी पढ़ें :21वें हिमाचल उत्सव का धूमधाम से शुभारंभ: ठोडो मैदान में सांस्कृतिक धमाल
संध्या में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकुमार, LR इंस्टीट्यूट की प्रबंध निदेशक श्रीमती शची सिंह, पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता और सीएम स्टाफ से राजिंदर शर्मा शामिल थे।
हिमाचल आइडल गायन प्रतियोगिता का पहला राउंड भी इस संध्या का मुख्य आकर्षण रहा। तीन दर्जन प्रतिभागियों ने अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीता। निर्णायक की भूमिका में प्रख्यात गायक और हिमाचल आइडल विजेता सोनू भारद्वाज मौजूद रहे।
युवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ‘मिकी’, और महासचिव कीर्ति कौशल ने अन्य सदस्यों संजीव वर्मा, रिपुदमन सिंह, अंकुश सूद और मनोज ठाकुर के साथ अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। हजारों की भीड़ के बीच इस भव्य आयोजन ने हिमाचल उत्सव 2025 की शानदार शुरुआत की।
