Himachal Pradesh Board of School Education की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है और इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। पूरे राज्य में रिजल्ट को लेकर उत्साह का माहौल है।

इस वर्ष कुल 81,417 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है। कुल मिलाकर रिजल्ट संतोषजनक रहा है, जो शिक्षा के स्तर में सुधार की ओर संकेत करता है।

अगर बात करें लड़कों और लड़कियों की, तो 40,828 लड़कों में से 36,888 पास हुए, जबकि 40,281 लड़कियों में से 37,749 ने सफलता हासिल की। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि इस साल भी बेटियां पढ़ाई में आगे रही हैं।

साइंस स्ट्रीम में टॉप करने का गौरव Shaila Kashyap को मिला है, जिन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। दूसरा स्थान Sanchita Dhiman (ऊना) और Kanshi Sharma (हमीरपुर) ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।

तीसरे स्थान पर Tamanna Sharma, Nitin Kumar और Vaishali Thakur रहे, जिन्होंने समान अंक प्राप्त कर टॉप लिस्ट में जगह बनाई।

वर्गवार परिणाम भी उत्साहजनक रहे। जनरल, SC, ST और OBC सभी वर्गों में पास प्रतिशत बेहतर रहा है, जो राज्य में शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

error: Content is protected !!