
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विभिन्न कोर्सेज के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जो छात्रों के लिए उत्साहजनक रहे। बीएड द्वितीय सैमेस्टर का समग्र परिणाम 97.99 प्रतिशत रहा, जबकि सेंटर फॉर डिस्टेंस एजुकेशन एंड ऑनलाइन लर्निंग (सीडीओई) के तहत बीएड प्रथम वर्ष (वार्षिक) का परिणाम 98.41 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एमए के कई कोर्सेज के चतुर्थ सैमेस्टर के परिणाम भी जारी किए। एमए अंग्रेजी (सीबीसीएस) का परिणाम 98.31 प्रतिशत, एमए अंग्रेजी (नॉन-सीबीसीएस) 75.86 प्रतिशत, एमए अर्थशास्त्र 99.56 प्रतिशत, एमए अर्थशास्त्र रि-अपियर 100 प्रतिशत तथा एमए इतिहास 99.14 प्रतिशत रहा।
यह भी पढ़ें : पेंशन, सामान्य भविष्य निधि अदालत एवं लेखा विषय पर कार्यशाला आयोजित
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि छात्र अपनी लॉगिन आईडी से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hpuniv.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। एक अन्य महत्वपूर्ण अपडेट में, एचपीयू की लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस विभाग ने मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस (एमलिबआईएससी) के सब्सिडाइज्ड वर्ग में प्रवेश के लिए पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी है।
सूची में शामिल उम्मीदवारों को 14 सितंबर 2025 तक फीस जमा करने का समय दिया गया है। मैरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध है, और छात्र जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेजों के साथ फीस जमा करें।
