स्मार्टफोन ब्रांड iQOO अपने नए फ्लैगशिप फोन iQOO 15 को 20 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी सबसे पहले इसे चीनी मार्केट में पेश करेगी। लॉन्च से पहले ही इस दमदार फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं, जिससे यूज़र्स में उत्साह बढ़ गया है।

टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, iQOO 15 में 6.85 इंच का Samsung M14 LEAD AMOLED 8T LTPO डिस्प्ले दिया जाएगा। यह डिस्प्ले 2K+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 1000 निट्स की फुल स्क्रीन ब्राइटनेस बताई गई है, जो इसे बेहद स्मूद और ब्राइट विजुअल अनुभव देगा।

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा, जिसे खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ कंपनी Q3 चिप भी दे रही है जो ग्राफिक्स और गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगी।

पावर के मामले में iQOO 15 में 7000mAh की बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा (1/1.56 इंच सेंसर), 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 50MP टेलीफोटो कैमरा (3X ऑप्टिकल ज़ूम) शामिल होंगे। वहीं, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स में डुअल स्पीकर्स, USB-C (Gen 3.2) पोर्ट, और 8K VC हीट सिंक सिस्टम शामिल हैं। फोन को IP68/69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा।

यह डिवाइस Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। कुल मिलाकर, iQOO 15 अपने प्रीमियम डिजाइन, गेमिंग परफॉर्मेंस, और फास्ट चार्जिंग फीचर्स के साथ बाजार में एक नया बेंचमार्क सेट करने वाला है।

इसे भी पढ़ें :इन Samsung फोन्स का सॉफ्टवेयर सपोर्ट हुआ बंद!

error: Content is protected !!