iQOO Z10 Turbo+ 5G को चीन में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है। यह एक पावरफुल स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, Immortalis-G925 GPU, और 8000mAh बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ दिया गया है।

iQOO Z10 Turbo+ 5G को चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:

  • 12GB + 256GB – CNY 2,299 (₹28,000 लगभग)

  • 12GB + 512GB – CNY 2,699 (₹32,900 लगभग)

  • 16GB + 256GB – CNY 2,499 (₹30,500 लगभग)

  • 16GB + 512GB – CNY 2,999 (₹36,500 लगभग)

यह स्मार्टफोन Yunhai White, Polar Ash, और Desert कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसका वजन 212 ग्राम है और इसका साइज 163.72 × 75.88 × 8.16 mm है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth, GPS, Beidou, GLONASS और USB Type-C जैसे विकल्प दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Apple भारत में खोलेगा नए रिटेल स्टोर्स

iQOO Z10 Turbo+ 5G को जल्द भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने भारत में iQOO Z10R 5G को भी Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था।

error: Content is protected !!