राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : आईटीआई कुठाड़ में दिनांक 01 अक्टूबर 2025 बुधवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर COPA व MMV ट्रेड के पासआउट प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कैलाश शर्मा (चेयरमैन, आईएमसी एवं ग्राम प्रधान, कुठाड़) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पूरन चंद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद COPA ट्रेड की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर समारोह का शुभारंभ किया तत्पश्चात प्रधानाचार्य श्री मुनीलाल ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।
दीक्षांत समारोह के दौरान उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। परिणाम घोषणा में, COPA ट्रेड में:
प्रथम स्थान – सुप्रीत पटेल
द्वितीय स्थान – प्रीति
तृतीय स्थान – रुपचिक कुमारी
वहीं, MMV ट्रेड में:
प्रथम स्थान – जसप्रीत चौहान
द्वितीय स्थान – सत्यन कश्यप
तृतीय स्थान – नेहा राज
सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति पुरस्कार COPA ट्रेड से प्रीति और MMV ट्रेड से नेहा राज को मिला।
मुख्य अतिथि श्री कैलाश शर्मा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को उपलब्ध रोज़गार अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य श्री मुनीलाल ने जानकारी दी कि संस्थान से 100% प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी 13 अक्टूबर 2025 को आईटीआई कसौली में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित होगा, जिसमें सभी पासआउट प्रशिक्षुओं को आमंत्रित किया गया है।इस अवसर पर संस्थान की प्रशिक्षिका श्रीमती सोनिका गुलेरिया , श्री चन्द्रशेखर एवं श्री अमित कुमार भी उपस्थित रहे।
