Instagram अपने ऐप एक्सपीरियंस को एक नए डाइमेंशन में ले जाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में iPad के लिए ऐप लॉन्च करने के बाद अब Meta के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Smart TV के लिए भी ऐप पर काम कर रहा है। इसका मकसद Instagram को सिर्फ फोन तक नहीं, बल्कि बड़े स्क्रीन पर भी लाना है।

Bloomberg की  Report के मुताबिक, Instagram के हेड Adam Mosseri ने इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी टीवी ऐप के आइडिया पर “एक्सप्लोर” कर रही है। Mosseri के अनुसार, आजकल ज्यादातर यूजर्स कंटेंट देखने के लिए टीवी का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए Instagram को उन सभी डिवाइसेज पर “कम्पेलिंग” तरीके से मौजूद रहना चाहिए जहां लोग मीडिया कंज्यूम करते हैं।

Mosseri ने यह भी साफ किया कि Instagram आने वाला टीवी ऐप केवल Instagram कंटेंट, जैसे Reels, Photos और Short Videos के लिए ही डिजाइन किया जाएगा।Instagram, जो कभी फोटो शेयरिंग ऐप था, अब पूरी तरह वीडियो-फर्स्ट प्लेटफॉर्म बन चुका है। 2020 में Reels लॉन्च होने के बाद से ही कंपनी लगातार इसे प्रमोट कर रही है। अब तो नया iPad ऐप भी Reels फीड से ही ओपन होता है और नेविगेशन बार पर भी Reels टैब को सबसे ज्यादा जगह दी गई है।

Meta का यह कदम YouTube जैसे वीडियो प्लेटफॉर्म्स से टक्कर लेने की दिशा में देखा जा रहा है। टीवी ऐप के जरिए Instagram को नए व्यूअर्स मिल सकते हैं, खासकर उन लोगों से जो लंबे फॉर्मैट या शॉर्ट वीडियो टीवी पर देखना पसंद करते हैं।कंपनी के मुताबिक यह सर्विस पूरी तरह फ्री है और आने वाले समय में और भी भाषाओं को इसमें जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : DigiLocker पर कैसे चेक करें EPF बैलेंस

error: Content is protected !!