अगर आप हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रहते हैं और आपका बच्चा कक्षा 5 में पढ़ रहा है, तो उसके लिए एक सुनहरा अवसर है। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार (जिला सोलन) में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। योग्य छात्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता की शर्तें:
छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहा हो।
छात्र जिला सोलन के मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहा हो।
छात्र की जन्म तिथि नवोदय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार हो।
यदि किसी छात्र या अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन में कठिनाई आ रही हो, तो वे विद्यालय परिसर में बनाए गए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क करें:
विद्यालय कार्यालय: 01796-262370
मोबाइल: 75893-91904, 88946-95397
