राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़हटी के दो होनहार विद्यार्थियों ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस परीक्षा में विद्यार्थी भूमिका ने जनरल कोटे में जिले भर में 14वां स्थान प्राप्त किया, जबकि भावना ने एससी कोटे में छठा स्थान हासिल किया।
NMMS परीक्षा में सफल होने के बाद दोनों विद्यार्थियों को अब 12वीं कक्षा तक प्रतिवर्ष ₹12000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता मिलेगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या गुलशन पाठक ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही ऐसे उत्कृष्ट परिणाम सामने आते हैं।
विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने भी दोनों विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
