मंडी जिला के उपमंडल करसोग में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो नेपाली नागरिकों की जान चली गई। यह हादसा शनिवार देर रात करसोग-रामपुर सड़क मार्ग पर धुरमु के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार, पिकअप जीप (HP 27B 8005) में सवार होकर सूरज सिंह (उम्र 21) और शंकर कहीं जा रहे थे। अचानक वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने तुरंत पुलिस को भी सूचित किया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल करसोग ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान सूरज सिंह पुत्र नौसेर, निवासी शापुली, नेपाल और शंकर पुत्र बल बहादुर, निवासी जुमला तहसील चनानाथ, जिला जुमाल, नेपाल के रूप में हुई है।

उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी गौरवजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। साथ ही दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!