क्या आपने कभी सोचा है कि छोटी-सी दिखने वाली केसर की कुछ धागे आपकी सेहत पर कितना बड़ा असर डाल सकते हैं? जी हां, आयुर्वेद में केसर को ‘स्वर्ण औषधि’ कहा गया है। अगर इसे पानी में भिगोकर पिया जाए तो यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए जानते हैं केसर का पानी पीने के फायदे और क्यों इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।

वजन घटाने में मददगार

आजकल मोटापा एक बड़ी समस्या बन चुका है। ऐसे में केसर का पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। बेहतर मेटाबॉलिज्म के कारण फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज हो जाती है और वेट लॉस आसान हो सकता है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करता है।

हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाए

हड्डियों के लिए कैल्शियम जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है सही पोषण। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केसर का पानी नियमित रूप से पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों का दर्द कम होता है। खासकर उन लोगों के लिए जो आर्थराइटिस या बोन पेन से परेशान रहते हैं, उनके लिए यह एक नेचुरल सपोर्ट हो सकता है।

दिल की सेहत में कारगर

दिल की बीमारियों से बचाव के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल जरूरी है। केसर का पानी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है।

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम या वायरल का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे समय में अगर आप सुबह खाली पेट केसर का पानी पिएं, तो यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

नींद और मूड सुधारने में मददगार

अगर आपको नींद पूरी नहीं आती या अक्सर तनाव महसूस होता है तो केसर का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, इसमें मौजूद तत्व दिमाग को शांत करते हैं और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। साथ ही यह मूड को भी पॉजिटिव बनाता है।

कैसे बनाएं केसर का पानी?

  • एक कप गुनगुना पानी लें।

  • इसमें 3 से 4 धागे केसर डालें।

  • इसे 10 मिनट तक भीगने दें।

  • अब इसे धीरे-धीरे पिएं।

खाली पेट सुबह इसका सेवन करने से फायदे और भी ज्यादा मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

इसे भी पढ़ें : सुबह-सुबह हाई ब्लड प्रेशर के खतरे के लक्षण

error: Content is protected !!