उप निदेशक कृषि डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि कृषि विभाग सोलन के कर्मचारी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव-गांव जाकर हर घर तक संदेश पहुंचा रहे हैं।

डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि नशा न केवल मनुष्य के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि कृषि आधारित परिवारों की उत्पादकता, आय और सामाजिक स्थिरता को भी प्रभावित करता है।

इसके दृष्टिगत कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारियों द्वारा किसान प्रशिक्षण शिविरों, ग्राम सभाओं और जागरूकता कार्यक्रमों में नशा निवारण संदेश देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उप निदेशक ने कहा कि एंटी चिट्टा अभियान की सफलता आमजन की सहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज का एकजूट होकर कार्य करना आवश्यक है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन तक पहुंचाएं और युवाओं का सही दिशा की ओर मार्गदर्शन करें।

धर्मशाला में 4 दिसंबर को ऐतिहासिक जनआक्रोश प्रदर्शन

वाहन आवाजाही पर आवश्यक आदेश जारी

110 पदों पर कैंपस इंटरव्यू 3 दिसंबर को

error: Content is protected !!