सोलन जिले के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आधिकारिक रूप से विजेताओं की जानकारी साझा की। चुनाव परिणामों के बाद विभिन्न पंचायतों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
घोषित परिणामों के अनुसार ग्राम पंचायत बखालग में सुरेंद्र कुमार प्रधान और जितेंद्र कुमार उप प्रधान चुने गए। बड़ोग पंचायत में इंद्र लाल ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि धर्म सिंह उप प्रधान बने। भूमती पंचायत में शकुन्तला प्रधान और विनय शर्मा उप प्रधान निर्वाचित हुए।
बरायली पंचायत में कृष्ण चंद और प्रकाश चंद क्रमशः प्रधान एवं उप प्रधान पद पर निर्विरोध चुने गए। चमाकड़ी पंचायत में नरेंद्र कुमार तथा पूर्ण चंद ने जीत हासिल की। दधोगी में भूपेंद्र कुमार और मोहन सिंह, जबकि दानोघाट में दूनी चंद और श्याम विजयी घोषित किए गए।
देवरा पंचायत में दलीप कुमार प्रधान तथा धीरज कुमार उप प्रधान बने। धन्धुन में जगदीश चंद और यशविंद्र सिंह ने जीत दर्ज की। डुमैहर पंचायत में प्रधान पद का फैसला ड्रॉ के माध्यम से हुआ, जिसमें कर्म चंद विजयी रहे।
इसके अलावा ग्याणा में संतोष, जमरोटी में रमा बंसल, कोटली में जय प्रकाश, कोटलू में कमलेश कुमारी, मटेरनी में पवन कुमार, पारनू में कांता शर्मा, रोहांज जलाना में नम्रता तथा सानण में योगराज ने प्रधान पद पर विजय प्राप्त की। सरली पंचायत में इन्द्रजीत सिंह प्रधान चुने गए।
इन चुनाव परिणामों के साथ विकास खण्ड कुनिहार की पंचायतों में नई नेतृत्व टीमों का गठन हो गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
