79वें स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति कुनिहार द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कोठी पंचायत वन परिक्षेत्र में लगभग 50 विभिन्न औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया गया।

समिति के संयोजक देवी दत्त परिहार ने जानकारी दी कि कुनिहार समिति समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में पौधारोपण और उनका संरक्षण समिति की प्राथमिकता रहती है। अधिक से अधिक पौधारोपण करके ही हम पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रख सकते हैं।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों हीरा दत्त शर्मा, रजनी शर्मा, एम.एल. परिहार, गीतू, दीक्षित शर्मा, निर्मला देवी और सुनीता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

समिति का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

error: Content is protected !!