एलआईसी ऑफ इंडिया में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
एलआईसी ऑफ इंडिया, परवाणू द्वारा बीमा सखी के 50 पदों पर भर्ती के लिए 17 जनवरी 2026 को उप रोजगार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।

ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 70 वर्ष रखी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 17 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और दस्तावेज़ों के साथ उप रोजगार कार्यालय कसौली में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।

error: Content is protected !!