
सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला 2025 का सफल समापन हो गया है और इस अवसर पर उपायुक्त सोलन एवं मेला समिति अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य मंत्री और सोलन के विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, और नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा का आभार प्रकट किया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह मेला सोलन की सांस्कृतिक पहचान है और इसका आयोजन जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों और जनसहयोग से ही संभव हो सका है।
उन्होंने बताया कि मेला आयोजन से जुड़े सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ संपन्न किए गए ताकि आमजन की अपेक्षाएं पूरी हों। इस कार्य में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, और स्थानीय युवाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
