भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दौड़ में शामिल होने जा रही है। कंपनी ने अपने पहले EV मॉडल e-Vitara को सितंबर 2025 में लॉन्च करने का फैसला लिया है। यह कंपनी का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल होगा, जिसे खास तौर पर HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

डिजाइन और लुक्स

e-Vitara का लुक मॉडर्न और अट्रैक्टिव रखा गया है। इसकी हेडलाइट में थ्री-प्वाइंट मैट्रिक LED DRLs को इंटीग्रेट किया गया है और सेंटर में पिआनो ब्लैक एसेंट्स इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। SUV का इंटीरियर डुअल-टोन डैशबोर्ड और स्क्वेयर्ड-ऑफ एलिमेंट्स के साथ पेश किया जाएगा।

बैटरी और रेंज

e-Vitara दो बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध होगी:

  • 49 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 142 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क देगा। इसकी WLTP रेंज करीब 346 किमी होगी।

  • 61 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 172 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसका सिंगल मोटर वर्जन 430 किमी और डुअल मोटर वर्जन 412 किमी की रेंज देगा।

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक SUV में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं:

  • 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • 7 एयरबैग्स

  • लेवल-2 ADAS

  • 360 डिग्री कैमरा

मुकाबला किनसे होगा?

मारूति सुजुकी की e-Vitara का सीधा मुकाबला इन पॉपुलर EVs से होगा:

  • Tata Curvv EV

  • Hyundai Creta EV

  • MG ZS EV

लॉन्च डेट और कीमत

एक रिपोर्ट के अनुसार 3 सितंबर 2025 को e-Vitara की लॉन्चिंग तय की गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और बुकिंग डिटेल्स साझा नहीं की हैं। अनुमान है कि इसकी कीमत ₹18-₹25 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

भविष्य की योजनाएं

मारूति सुजुकी की योजना अगले कुछ वर्षों में छह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की है। यह कदम कंपनी को भारतीय EV मार्केट में मजबूती से स्थापित करेगा।

error: Content is protected !!