जिला सोलन में नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने की। उन्होंने बताया कि यह अभियान 23 दिसम्बर 2025 तक चलाया जाएगा और इस वर्ष का विषय “महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं: समावेशी विकास हेतु आर्थिक सशक्तिकरण” रखा गया है।

यह राष्ट्रीय अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनआरएलएम के तहत संचालित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और लिंग आधारित हिंसा को रोकना है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े टोल-फ्री नंबरों का व्यापक प्रचार सुनिश्चित किया जाए। अभियान के चार सप्ताहों में महिलाओं की आर्थिक भूमिका, संपत्ति-कानूनी अधिकार, सुरक्षा-गतिशीलता और बिना भुगतान वाले देखभाल कार्य की मान्यता पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और इस अवसर पर महिला हिंसा उन्मूलन दिवस व तंबाकू सेवन के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।

VSLM कॉलेज चंडी में फेयरवेल: नमन मिस्टर व सुहानी मिस चुने गए

परवाणू में R.A.M.P के तहत तीसरा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!