28 नवंबर को ट्रक ऑपरेटर यूनियन नालागढ़ की जनरल मीटिंग में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हरभजन सिंह को चेयरमैन, विद्या रतन चौधरी को प्रधान और जगदीश चंद ‘जग्गी’ को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई टीम के चयन के बाद यूनियन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप बाबा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नया नेतृत्व यूनियन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगा।
विधायक ने कहा कि ट्रक ऑपरेटर यूनियन क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों की मजबूत कड़ी है, और नए पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे पारदर्शिता व सहयोग की भावना के साथ यूनियन को आगे बढ़ाएंगे।
नालागढ़ यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी नए नेतृत्व का स्वागत करते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
