पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 6वीं कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त, 2025 तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 अगस्त, 2025 कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 दिसम्बर, 2025 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थी http://cbseitms.reil.gov.in/nvs लिंक के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए 26 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित
यह परीक्षा पूरे देशभर के छात्रों के लिए समान रूप से आयोजित की जाती है और इसमें चयनित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास सुविधा और समग्र विकास के अवसर उपलब्ध होते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन करें ताकि परीक्षा में शामिल होने का अवसर न चूकें।
