एच .डी . शर्मा , चंडी : नवरात्रों के पावन अवसर पर कृष्णगढ़ उप तहसील के अंतर्गत स्थित माँ चंडी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर रोज़ सैकड़ों की संख्या में भक्त अपनी कुलदेवी के दर्शन और आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंच रहे हैं।
हालांकि मंदिर में सामान्य दिनों में भी भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नवरात्रों के दौरान यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। पूरे हिमाचल प्रदेश के शक्ति स्थलों की तरह यहां भी श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है।
मंदिर के पुजारी पवन कुमार शर्मा के अनुसार, नवरात्रि का दूसरा दिन माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जो अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें और इस पावन पर्व का लाभ उठा सकें।
112 पदों पर भर्ती | 24-25 मार्च को कैंपस इंटरव्यू
