निसान इंडिया ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट को और भी बेहतर बना दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसका CNG वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि अब ग्राहक न केवल सीएनजी की बचत का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि ऑटोमैटिक ड्राइविंग सुविधा का भी आनंद ले सकते हैं, और वो भी फैक्ट्री-फिटेड किट के साथ।

नई मैग्नाइट सीएनजी AMT में कई अहम बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा अपडेट है इसका नया इंटीग्रेटेड फ़्यूल लिड डिज़ाइन, जिसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों वॉल्व अब एक ही कैप के अंदर दिए गए हैं। इससे कार में CNG भरना पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और आसान हो गया है।

यह फैक्ट्री-फिटेड CNG किट मोटोज़ेन फ़्यूल सिस्टम के साथ मिलकर विकसित की गई है और इसे सरकारी अप्रूवल के साथ पेश किया गया है। निसान इस पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।

निसान का CNG रेट्रोफिटमेंट प्रोग्राम अब भारत के 13 राज्यों में उपलब्ध है, जिनमें दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। इस नई पेशकश के साथ, मैग्नाइट ग्राहकों के लिए सस्ती और आरामदायक ड्राइविंग का बेहतरीन विकल्प बन गई है।

error: Content is protected !!