एच. डी. शर्मा , चंडी : नव वर्ष 2026 के आगमन से पूर्व वी एस एल एम अध्यापक शिक्षण महाविद्यालय चंडी के कॉलेज प्रांगण में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं के साथ-साथ वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुनों पर पंजाबी भांगड़ा, पारंपरिक हिमाचली लोक नृत्य और नाटी की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों की जीवंत प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को नव वर्ष के उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

इस अवसर पर कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के विद्यार्थियों ने भी विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नव वर्ष का स्वागत किया। स्कूल एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए इस आयोजन को सफल और यादगार बनाया।

यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एकता, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर नव वर्ष 2026 के स्वागत का सुंदर संदेश देता नजर आया।

कुठाड़ चिडू का पानी मन्दिर में भंडारा 01 जनवरी 2026 को
उपायुक्त सोलन ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
error: Content is protected !!