चीनी स्मार्टफोन निर्माता Oppo ने अपनी नई K13 Turbo Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के दो दमदार स्मार्टफोन Oppo K13 Turbo और Oppo K13 Turbo Pro को चीन में पेश किया गया है। इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत है इनका पावरफुल प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, कूलिंग सिस्टम और बड़ी बैटरी। आइए जानते हैं इस सीरीज की पूरी डिटेल।
यह भी पढ़ें : भारत में इस हफ्ते लॉन्च होंगे नए दमदार स्मार्टफोन
डिजाइन और डिस्प्ले
Oppo K13 Turbo सीरीज में 6.80 इंच की AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोलूशन 1.5K (1,280×2,800 पिक्सल्स) है। इस डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे यूजर को स्मूद और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
जहां K13 Turbo में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है, वहीं K13 Turbo Pro को और भी ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15.0 पर चलते हैं।
कैमरा सेटअप
दोनों स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
इनमें दी गई है जबरदस्त 7,000mAh बैटरी, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आपका फोन जल्द ही फुल चार्ज हो जाएगा और लंबे समय तक चलेगा।
कूलिंग सिस्टम
Oppo ने इन स्मार्टफोन्स में शानदार कूलिंग सिस्टम भी दिया है। इसमें इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7,000 sq mm का वेपर चैंबर शामिल है, जो 20% तक कम हीट जनरेट करता है। गेमिंग और हेवी टास्क के लिए यह फीचर काफी कारगर है।
स्टोरेज और कलर ऑप्शंस
K13 Turbo के वेरिएंट्स और कीमतें (चीन में):
12GB + 256GB – CNY 1,799 (₹21,630)
16GB + 256GB – CNY 1,999 (₹24,000)
12GB + 512GB – CNY 2,299 (₹27,640)
कलर्स: व्हाइट, पर्पल, ब्लैक
K13 Turbo Pro के वेरिएंट्स और कीमतें:
12GB + 256GB – CNY 1,999 (₹24,000)
16GB + 256GB – CNY 2,199 (₹26,440)
12GB + 512GB – CNY 2,399 (₹28,840)
16GB + 512GB – CNY 2,699 (₹32,450)
कलर्स: सिल्वर, पर्पल, ब्लैक
सिक्योरिटी फीचर्स
इन दोनों फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो यूजर की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
उपलब्धता
इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर चीन में Oppo की वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं और 25 जुलाई से इनकी बिक्री शुरू होगी।
