रोजाना एक जैसी दाल खाकर अक्सर लोग बोरियत महसूस करते हैं। लेकिन उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी चौसा दाल न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर होती है। खास बात यह है कि यह दाल हल्की मसालेदार होते हुए भी चावल के साथ खाने पर लाजवाब लगती है।
यह भी पढ़ें : सुबह हल्दी वाला पानी पीने के अद्भुत फायदे
चौसा दाल बनाने के लिए सामग्री:
चौसा दाल – 1 कप (रातभर भिगोई हुई)
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
लहसुन – 6-7 कलियाँ
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
टमाटर – 1
घी – 2-3 बड़े चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – 2-3 कप
हरी धनिया – सजावट के लिए
बनाने की विधि:
सबसे पहले दाल को प्रेशर कुकर में नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं।
एक पैन में घी गरम कर उसमें जीरा चटकाएं। फिर लहसुन, अदरक और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब टमाटर और मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च) डालकर अच्छी तरह पका लें।
इस मसाले में उबली हुई दाल डालें और धीमी आंच पर पकने दें।
आखिर में गरम मसाला और हरी धनिया डालकर गरमागरम चावल के साथ परोसें।
