बंजार के भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने पंचायत चुनावों में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव समय पर होना जरूरी है, क्योंकि देरी सीधे तौर पर ग्रामीण विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव कराने से बच रही है, जिससे जनता में भ्रम की स्थिति बन गई है।

शौरी ने कहा कि सरकार ने पहले दिसंबर 2024 तक नई पंचायतें बनाने की बात कही थी और इसके लिए करीब 700 फाइलें तैयार भी हो गई थीं। लेकिन बाद में निर्णय बदलते हुए यह घोषणा कर दी गई कि अब कोई नई पंचायत नहीं बनेगी। इसके बाद पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे स्थिति और उलझ गई है।

विधायक ने याद दिलाया कि पहले उनके क्षेत्र में सड़कों की सुविधा न होने के बावजूद भी चुनाव समय पर होते थे। उन्होंने कहा कि आज जब स्कूलों में छोटे बच्चे जा रहे हैं, उन स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए जा सकते हैं, तो मतदाता वहां आने में सक्षम क्यों नहीं होंगे?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव टालने के लिए डिजास्टर एक्ट को बहाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे जनता अच्छी तरह देख और समझ रही है।

सोलन ITI में नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!