मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के तहत नगर परिषद परवाणू में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कुल 69.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नगर परिषद परवाणू में कुल 5055 मतदाता थे, जिनमें से 3490 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 2767 पुरुष मतदाताओं में से 1875 तथा 2288 महिला मतदाताओं में से 1615 महिलाओं ने मतदान किया। आंकड़ों के अनुसार महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही। महिला मतदान प्रतिशत 70.59 जबकि पुरुष मतदान प्रतिशत 67.76 दर्ज किया गया।
वार्डवार आंकड़ों पर नजर डालें तो वार्ड नम्बर-02 एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप वार्ड में सबसे अधिक 84.11 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं वार्ड नम्बर-01 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड में 78.42 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-07 ई.डब्ल्यू.एस. वार्ड में 74.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसके अलावा वार्ड नम्बर-06 शॉपिंग सेंटर वार्ड में 70.49 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-09 सर्किट हाउस वार्ड में 71.53 प्रतिशत और वार्ड नम्बर-05 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस वार्ड में 68.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सबसे कम मतदान वार्ड नम्बर-08 इंडस्ट्रियल वार्ड में 58.08 प्रतिशत दर्ज हुआ, जबकि वार्ड नम्बर-04 गेबरियल वार्ड में 60.84 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई थी। शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब लोगों की नजरें चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।
