अगर आप हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और नौकरी के लिए स्किल सीखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। PM-AJAY योजना के तहत युवाओं को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार इस योजना के तहत युवाओं को आधुनिक स्किल्स सिखाने के लिए दो प्रमुख कोर्स शुरू किए गए हैं—
Artificial Intelligence (AI) Technology Concepts
Office Automation, Accounting & Publishing Assistant

इन कोर्स की अवधि 3 महीने होगी, जिसमें रोजाना 4 घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद युवाओं को ₹2000 प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा।

योग्यता और शर्तें:

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश का निवासी और SC वर्ग से होना जरूरी

  • आयु सीमा: 18 से 35 वर्ष

  • AI कोर्स: न्यूनतम ग्रेजुएशन

  • ऑफिस ऑटोमेशन कोर्स: न्यूनतम 12वीं पास

  • BPL उम्मीदवारों को प्राथमिकता

  • 30% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

इस प्रशिक्षण के लिए कुल 30 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन्हें आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन जिला कल्याण अधिकारी, सोलन के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

प्रशिक्षण वर्टेक्स संस्थान, राजगढ़ रोड, सोलन में दिया जाएगा।

कुल मिलाकर, यह योजना युवाओं के लिए फ्री स्किल + स्टाइपेंड + रोजगार के बेहतर अवसर देने का शानदार प्लेटफॉर्म है।

error: Content is protected !!