8वां जि़ला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2022 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने दी।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जि़ला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि योग दिवस पर जि़ला के सभी निवासियों को योग के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि योग मानसिक एवं शारीरिक रूप से निरोग रहने का मूल मंत्र है। नित्य प्रति योग के माध्यम से हम न केवल अपनी क्षमताओं में वृद्धि कर सकते हैं अपितु देश एवं प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान भी दे सकते है।


