बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में प्रेरणा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा रहे जबकि डॉ. गीतांश शर्मा, सहायक प्रोफेसर शूलिनी विश्वविद्यालय और किरण लेखा, सह-सचिव विद्यालय प्रबंधन समिति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंच संचालन शिवानी शर्मा ने किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फूलमालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर अध्यापकों ने विद्यालय अध्यक्ष व मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा को भेंट देकर सम्मानित किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने सभी को प्रेरणा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और संस्कार भरते हैं।

विशेष रूप से इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों व अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल, सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!