पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश सेवा की गौरवशाली परंपरा को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त ले. जनरल प्रदीप खन्ना ने कहा कि देश की रक्षा में पूर्व सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है और हम सभी उनके सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए जिन वीर सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर किए, उनका नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करना और उनके शौर्य से प्रेरणा लेना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल सुरेश कुमार अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस वीर शहीदों की वीरता और पराक्रम को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर जिला सोलन की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ले. कर्नल राजपाल रोहील, ले. कर्नल वाई.के. प्रशांत सहित लगभग 120 पूर्व सैनिक, 12 वीर नारियां और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!