राजस्थानी चटनी का नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है यह दाल चावल और पराठे के साथ परोसने के लिए आसान चटनी रेसिपी है। अधिक स्वाद के लिए आप इस चटनी को सब्जी मसाले में भी डाल सकते हैं आइये जानते हैं कैसे तैयार करें इसे :
राजस्थानी लहसुन चटनी की सामग्री
- 5 लहसुन की कलियां
- 7-8 कश्मीरी सूखी लाल मिर्च
- 1 टी स्पून जीरा
- 1/4 टी स्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 3 टेबल स्पून तेल
- 1/4 कप पानी
- स्वादानुसार नमक
राजस्थानी लहसुन चटनी बनाने का तरीका
1.सबसे पहले एक मिक्सर ग्राइंडर में लहसुन की कलियां, कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालें. एक स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करें.
2.अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें. एक बार जब वे चटकने लगें, तो तैयार चटनी को थोड़े से पानी के साथ डालें.
3.अच्छे से मिलाएं और धीमी मीडियम आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि चटनी की कच्ची महक न चली जाए इस अवस्था में चटनी का भी थोड़ा तेल निकल जाएगा.
4.अब राजस्थानी लहसून की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है
