हिमाचल प्रदेश में खेलों को लेकर एक नई ऊर्जा देखने को मिली जब शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 408 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम काफी भव्य बन गया।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें अनुशासन, समर्पण और मानसिक विकास की ओर भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है।

स्कूल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 से बढ़ाकर ₹250 प्रतिदिन कर दी गई है।राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी ₹500 प्रतिदिन तक की गई है।राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अब AC 3-tier यात्रा किराया दिया जाएगा।ओलंपिक, पैरा ओलंपिक और एशियाई खेलों में पदक जीतने वालों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है।

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि:

हिमाचल के खिलाड़ियों ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अंडर-17 व अंडर-19 प्रतियोगिताओं में 34 पदक प्राप्त किए, जिनमें से 10 पदक कुराश में जीते गए हैं।

कुराश, उज़्बेकिस्तान का पारंपरिक मार्शल आर्ट है, जो भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को भी सराहा गया। शिक्षा मंत्री ने घोषणाएं कीं:

छात्राओं को ₹15,000,

कॉलेज के विद्यार्थियों को ₹15,000,

कुराश संघ को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर चंदेल, कुराश संघ के अध्यक्ष कुशाल मुंगटा, रवि कपूर (विश्व कुराश तकनीकी निदेशक), व कांग्रेस नेता चंद्रमोहन प्रमुख थे।

error: Content is protected !!