Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 15R 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। खास बात यह है कि यह फोन 5G कनेक्टिविटी, 6.9-इंच डिस्प्ले और 6000mAh की बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है। इतना ही नहीं, नया स्मार्टफोन Xiaomi के HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है।

Redmi 15R 5G की कीमत और वेरिएंट्स

Redmi 15R 5G को कंपनी ने पांच वेरिएंट्स में उतारा है। बेस मॉडल 4GB RAM + 128GB स्टोरेज का है, जिसकी कीमत CNY 1,099 (करीब ₹13,000) रखी गई है।

  • 6GB + 128GB वेरिएंट – CNY 1,599 (करीब ₹19,000)

  • 8GB + 128GB वेरिएंट – CNY 1,699 (करीब ₹23,000)

  • 8GB + 256GB वेरिएंट – CNY 1,899 (करीब ₹25,000)

  • 12GB + 256GB वेरिएंट – CNY 2,299 (करीब ₹28,000)

यह फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा – Cloudy White, Lime Green, Shadow Black और Twilight Purple

यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days & Amazon Sale 2025: फेक ऑफर्स से ऐसे बचें

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 810 निट्स तक जाती है और इसे TUV Rheinland ब्लू लाइट रिडक्शन सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन का वजन 205 ग्राम और मोटाई सिर्फ 7.99mm है, जो इसे हैंडी और स्लिम बनाता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है।

कैमरा सेटअप

Redmi 15R 5G में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। भले ही कैमरा सेटअप बेसिक हो, लेकिन यह सोशल मीडिया और रोज़मर्रा की फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त माना जा सकता है।

कनेक्टिविटी और फीचर्स

स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट के साथ-साथ Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, वर्चुअल डिस्टेंस सेंसर और वाइब्रेशन मोटर जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबा बैकअप देने का दावा करता है, जो हेवी यूजर्स के लिए फायदेमंद रहेगा।

error: Content is protected !!