राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल एकता मंच द्वारा हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी समरहिल में बेटियां स्माइल अवार्ड शो” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों से आए मेहमानों और प्रतिभागियों ने भाग लिया।

समारोह में जिला सोलन के कुठाड़ की बेटी रीना चौहान को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य और उपलब्धियों के लिए बेटियां स्माइल अवार्ड” देकर सम्मानित किया गया। रीना चौहान की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन के हिमाचल चेयरमैन चंदरमणी मानिक शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं लाइट ऑफ नेशन के एमडी प्रांजल जैन डायमंड गेस्ट के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष वंदना शर्मा, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर प्रीति श्रीवास्तव और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में बॉलीवुड पंजाबी सिंगर आर.बी. सिंह, हिमाचली स्टार गायक विक्की राजटा और “रोहडू जाना मेरी आमिये” फेम प्रीतम चंद भी सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल एकता मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज ने सभी अतिथियों का पारंपरिक हिमाचली टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

इस भव्य आयोजन में प्रदेश सहित जम्मू, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से आए लगभग 550 महिलाओं को बेटियां स्माइल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति की भी झलक प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों ने हिमाचल एकता मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की और इसे महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

बैंक लम्बित ऋण मामलों का निपटारा 31 मार्च तक पूर्ण करें – मनमोहन शर्मा

महिला दिवस पर सुषमा शर्मा सम्मानित | शिक्षा में 30 साल की सेवा को मिला सम्मान

error: Content is protected !!