अर्की में आयोजित राज्य स्तरीय सायरोत्सव मेले का समापन खेलकूद की गहमागहमी के बीच हुआ। मेले के अंतिम दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने ट्रॉफ़ी प्रदान कर सम्मानित किया।
मेले के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। इस मौके पर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खेल भावना और जोश साफ झलक रहा था।
यह भी पढ़ें : सोलन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 25 सितम्बर को
विजेताओं की सूची
कबड्डी (महिला): कृष्णा अकैडमी विजेता, खेलो इंडिया टीम उपविजेता
बैडमिंटन अंडर-14: अर्पित विजेता, शौर्य उपविजेता
बैडमिंटन ओपन: अक्षय विजेता, तनुज उपविजेता
बैडमिंटन डबल्स: जतिन-जतिन-2 विजेता, रवि-दीपक उपविजेता
रस्सा कस्सी: चययांधार टीम विजेता, कृष्ण अकैडमी बिलासपुर उपविजेता
चेस अंडर-14: यदुवीर सिंह विजेता, धैर्य ठाकुर उपविजेता
विजेताओं को ट्रॉफ़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और भाईचारे को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने इसे हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम बताया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर काँग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, कमलेश शर्मा, निदेशक एपीएमसी सोलन प्यारेलाल शर्मा, अर्की तहसील ट्रक आपरेटर यूनियन दाड़लाघाट के अध्यक्ष ऋषि देव, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सायरोत्सव का यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर सांस्कृतिक उत्सव को भी नई पहचान देता है। बच्चों और युवाओं की भागीदारी ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया।
स्थानीय संस्कृति और खेलों का संगम
सायरोत्सव मेला हर साल स्थानीय खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करता है। यहाँ खेल प्रतियोगिताओं से लेकर लोकसंगीत और नृत्य तक, हर आयोजन स्थानीय परंपरा और आधुनिक उत्साह का संगम बनकर सामने आता है।
