दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। घर के बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे, सभी को घर की बनी ताज़ी दही खाना पसंद होता है। दही पाचन को बेहतर बनाती है, इम्युनिटी बढ़ाती है और शरीर को ठंडक भी देती है।

लेकिन सर्दियों के मौसम में दही जमाना सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है। कई बार घंटों रखने के बाद भी दही सही से नहीं जमती या पतली रह जाती है। ऐसे में लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं, लेकिन फिर भी मलाईदार और थक्केदार दही नहीं बन पाती।

अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको दही जमाने का एक पुराना लेकिन बेहद कारगर देसी तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे सर्दियों में भी गाढ़ी और स्वादिष्ट दही आसानी से जम जाएगी।

बहुत कम लोग जानते हैं कि हरी मिर्च दही जमाने में बेहद असरदार होती है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको पहले से जामन (पुरानी दही) की भी जरूरत नहीं होती।

दरअसल, हरी मिर्च के डंठल में प्राकृतिक बैक्टीरिया और एंजाइम पाए जाते हैं, जो दूध को जमाने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। यही वजह है कि यह तरीका सर्दियों में भी शानदार काम करता है।

जरूरी सामग्री

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध

  • 2 से 3 हरी मिर्च (डंठल समेत)

  • ढक्कन वाला मिट्टी, कांच या स्टील का बर्तन

    दही जमाने का आसान तरीका

    स्टेप 1:
    सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें। इससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा और दही अच्छी जमेगी।

    स्टेप 2:
    दूध को तब तक ठंडा करें जब तक वह गुनगुना (Lukewarm) न हो जाए। दूध न ज्यादा गर्म हो और न बिल्कुल ठंडा।

    स्टेप 3:
    हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। ध्यान रखें कि डंठल जरूर लगे हों, क्योंकि असली काम वही करता है।

    स्टेप 4:
    अब गुनगुने दूध को बर्तन में डालें और उसमें 2-3 हरी मिर्च साबुत या बीच से तोड़कर डाल दें। मिर्च के डंठल दूध में पूरी तरह डूबे होने चाहिए।

    स्टेप 5:
    बर्तन को ढककर किसी गर्म जगह पर 10 से 12 घंटे या रातभर के लिए रख दें।

    स्टेप 6:
    जब दही जम जाए, तो मिर्च निकाल दें और दही को 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें, जिससे वह और ज्यादा थक्केदार हो जाए।

क्यों काम करता है यह तरीका?

  • सर्दियों में भी दही जल्दी जमती है

  • जामन की जरूरत नहीं पड़ती

  • दही बनती है गाढ़ी, मलाईदार और खटास कम

  • पूरी तरह प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका

जरूरी टिप्स

  • हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें

  • बर्तन मिट्टी या कांच का हो तो दही ज्यादा अच्छी जमती है

  • बहुत ज्यादा ठंड में बर्तन को कपड़े से ढक सकते हैं

error: Content is protected !!