सर्दियों के मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। ऐसे में स्किन की देखभाल के लिए लोग महंगे बॉडी लोशन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि सर्दियों में स्किन की देखभाल के लिए सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ये स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये न सिर्फ सर्दियों में स्किन को मॉइश्चराइज करता है, बल्कि इसे सेहतमंद और ग्लोइंग भी बनाता है

1. त्वचा की रूखापन दूर करता है

सरसों का तेल नेचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है। सर्दियों में रोजाना हल्की मात्रा में लगाने से त्वचा की ड्राइनेस कम होती है और स्किन मुलायम बनी रहती है।

2. स्किन को गर्माहट देता है

सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है। ठंड के मौसम में इसे लगाने से शरीर और त्वचा को हल्की गर्माहट मिलती है, जिससे स्किन ज्यादा आराम महसूस करती है।

3. नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मददगार

सरसों के तेल में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व त्वचा को पोषण देते हैं। नियमित उपयोग से स्किन हेल्दी दिखती है और नेचुरल चमक बनी रहती है।

4. फटी एड़ियों और हाथों के लिए फायदेमंद

सर्दियों में एड़ियां और हाथ फटने लगते हैं। रात को सोने से पहले सरसों का तेल लगाने से त्वचा सॉफ्ट रहती है और फटने की समस्या कम हो सकती है।

5. हल्की मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

सरसों के तेल से हल्की मालिश करने पर स्किन में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे त्वचा ज्यादा फ्रेश और एक्टिव नजर आती है।

6. बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयोगी

सरसों का तेल बच्चों की मालिश से लेकर बड़ों की स्किन केयर तक, हर उम्र में सर्दियों के लिए उपयोगी माना जाता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • हल्का गुनगुना तेल लें

  • नहाने से पहले या रात को सोने से पहले लगाएं

  • चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

ऊनी कपड़ों के रोएं हटाने का आसान तरीका | स्वेटर नए जैसे
error: Content is protected !!