कण्डाघाट उपमण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिन्नर के गांव गौड़ा में 20 जनवरी 2026 को प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ आयोजित किया जाएगा

इसकी जानकारी उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा ने दी। वह सोलन जिला के कण्डाघाट में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस जनहितकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे।

कार्यक्रम में हिन्नर क्लस्टर की ग्राम पंचायत चायल, डांगरी, रहेड, हिन्नर, बांजनी, सकोड़ी, झाझा और नगाली के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और मौके पर ही निपटाया जाएगा।

उपमण्डल स्तर के सभी विभागों के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे, ताकि जन-शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उपमण्डलाधिकारी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का लाभ उठाएं

डॉ. धनीराम शांडिल ने कविता ठाकुर के निधन पर जताया गहरा शोक
error: Content is protected !!